गया जंक्शन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में पांच चोर गिरफ्तार
गया, जून 1 -- गया जंक्शन पर चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को सेक्टर-7 गया यार्ड क्षेत्र में गश्त और आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान यह सफलता मिली। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या-7 से खुलकर यार्ड की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान स्लीपर कोच से तीन युवक उतरकर बैरागी की ओर जाते दिखाई दिए। जवानों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया। वहीं प्लेटफॉर्म संख्या-1 के हावड़ा छोर के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया गया। यह भी पढ़ें- चोरी के छह मोबाइल बरामद, दो गिरफ्तार गिरफ्तार युवकों की पहचान नवादा निवासी प्रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.