गया जंक्शन पर एम-यूटीएस की बढ़ी उपयोगिता, पितृपक्ष मेले में होगा विस्तार
गया, अगस्त 21 -- गया जंक्शन पर मोबाइल आधारित डिजिटल टिकटिंग सिस्टम (एम-यूटीएस) की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। सावन में कांवरियों के लिए इस व्यवस्था की सफलता के बाद अब आगामी पितृपक्ष मेले के दौरान इसे और विस्तार देने की योजना पर रेलवे ने काम तेज कर दिया है। प्लेटफॉर्म पर ही यात्रियों को मौके पर अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराने से बुकिंग काउंटरों पर भीड़ कम करने और यात्रियों की परेशानी दूर करने में मदद मिल रही है। गया जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर इन दिनों एम-यूटीएस के माध्यम से प्रतिदिन करीब 400 से 450 कांवरियों और यात्रियों को अनारक्षित टिकट जारी किए जा रहे हैं। विशेष रूप से प्लेटफॉर्म संख्या वन-सी के समीप कांवरियों के लिए संचालित व्यवस्था को बेहतर प्रतिक्रिया मिली है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एम-यूटीएस से टिकट जारी करने के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.