गया, जून 21 -- गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या वन, वन-ए और वन-बी के आधुनिकीकरण का रास्ता अब साफ हो गया है। लंबे समय से अधर में लटके निर्माण कार्य को लेकर उठ रहे सवालों और यात्रियों की परेशानियों के बीच रेल मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लिया है। इसके बाद रेलवे प्रशासन भी सक्रिय हो गया है और निर्माण कार्य में तेजी लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, विश्व स्तरीय स्टेशन के पुनर्निर्माण के तहत गया जंक्शन का स्वरूप तेजी से बदलता दिख रहा है। साथ ही भवनों का नवनिर्माण और प्लेटफॉर्मों के विस्तार, ऊंचाईकरण और यात्री सुविधाओं के विकास भी तेजी से की जा रही है। इसी दौरान कुछ प्लेटफॉर्म से जुड़े कई कार्य महीनों से रुके हुए हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह आवश्यक मेगा ब्लॉक का नहीं मिल पाना था। निर्माण एजेंसियों और रेलवे अधिकारियों के बीच समन्...