चंदौली, मई 14 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल सभागार में बुधवार की शाम मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण-दक्षिण) राजीव गुप्ता तथा मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के बीच महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें गया स्टेशन के पुनर्विकास सहित कई परियोजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान गया जंक्शन पुनर्विकास परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। वही स्टेशन पर विकसित यात्री सुविधाओं, यात्री सुरक्षा, प्लेटफॉर्म अधोसंरचना, पैसेंजर प्लेटफॉर्म शेल्टर, फुट ओवर ब्रिज, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी एवं उपयोगिता सेवाओं, कोच एवं ट्रेन इंडिकेशन प्रणाली, साइनेज, दिव्यांगजन सुविधाओं, पार्किंग, पहुंच मार्ग, स्टेशन परिसंचरण क्षेत्र तथा यात्रियों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- राजरप्पा मंदि...