गया, अप्रैल 8 -- गया जंक्शन के डेल्हा साइड में जल्द ही यात्रियों की सुविधा के लिए मल्टी-लेवल बाइक पार्किंग भवन का निर्माण होगा। रेलवे प्रशासन ने इसके लिए स्थल का चयन कर लिया है। भवन का नक्शा तैयार कर मुख्यालय को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद डेल्हा साइड से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। रेल सूत्रों ने बताया कि यह निर्माण कार्य स्टेशन को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस करने की योजना के तहत किया जा रहा है। प्रस्तावित पार्किंग भवन केवल बाइक खड़ी करने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि इसमें आधुनिक सुविधाओं को भी शामिल किया जाएगा। भवन में रेस्टोरेंट और डोरमेट्री की व्यवस्था भी होगी, जिससे यात्रियों को आराम और भोजन की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी। इससे विशेष रूप से उन यात्रियों को लाभ होगा जो लंबी द...