गया, मार्च 9 -- गया जंक्शन पर करीब 80 वर्ष पुराना हावड़ा-इंड फुट ओवरब्रिज (एफओबी) अब इतिहास बदने जा रहा है। जर्जर स्थिति को देखते हुए रेलवे ने इसे तोड़कर आधुनिक और मजबूत फुट ओवरब्रिज बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। नया एफओबी लगभग छह मीटर चौड़ा होगा, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्मों के बीच आवाजाही में पहले से अधिक सुविधा मिलेगी। रेल कंट्रक्शन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुराना फुट ओवरब्रिज काफी जर्जर हो चुका है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे करीब एक वर्ष पहले ही बंद कर दिया गया था। इसके बाद से यात्री अन्य एफओबी और रास्तों का उपयोग कर प्लेटफॉर्म पर आ-जा रहे थे। अब रेलवे ने पुराने ढांचे को पूरी तरह हटाकर नए सिरे से आधुनिक मानकों के अनुरूप पुल बनाने का निर्णय लिया है। प्रस्तावित नया फुट ओवरब्रिज पिलग्रिमेज भवन से जुड़...