गया, फरवरी 11 -- गया जंक्शन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ के चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान में 39 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पटना के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर बनारसी यादव के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बुधवार को गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या चार-पांच पर सर्च अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। सर्च अभियान के दौरान प्लेटफार्म संख्या पांच पर वाटर वेंडिग मशीन के पास संदिग्ध अवस्था में रहे दो युवकों को तीन झोलों के साथ पकड़ा। तलाशी लिए जाने पर झोले से 39 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। विशाल कुमार, पिता स्व. गुड्डू महतो, छोटी पहाड़ी, अगमकुआं, पटना और बैजनाथ कुमार, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.