गया जंक्शन : प्लेटाफॉर्म एक पर ट्रैक बिछाने का काम हुआ तेज
गया, मई 10 -- गया जंक्शन पर चल रहा मेगा ब्लॉक अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। रेलवे प्रशासन ने निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने के लिए निर्माण कार्य की रफ्तार और तेज कर दी है। प्लेटफॉर्म एक के पुनर्निर्माण, नए रेल ट्रैक और पटरी बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए आधुनिक तकनीक और मशीनों की मदद से दिन-रात काम किया जा रहा है। बताया गया कि 16 मई तक प्लेटफॉर्म एक पर पुनर्निर्माण का कार्य जारी रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द या दूसरे प्लेटफॉर्मों से संचालित किया जा रहा है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन परिसर में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है ताकि यात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.