गया, मई 6 -- गया जंक्शन पर इन दिनों ट्रेनों के परिचालन में असंतुलन देखने को मिल रहा है। प्लेटफॉर्म संख्या एक के पुनर्निर्माण के लिए लगाए गए मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों का दबाव अन्य प्लेटफॉर्म पर बढ़ गया है। खासकर प्लेटफॉर्म दो और तीन पर अत्यधिक भीड़ होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म दो पर 52 और तीन पर 45 ट्रेनों का ठहराव

मौजूदा व्यवस्था के तहत प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन मौजूदा व्यवस्था के तहत प्लेटफॉर्म संख्या दो पर 52 और प्लेटफॉर्म तीन पर 45 ट्रेनों का ठहराव निर्धारित किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों के आने-जाने से इन प्लेटफॉर्मों पर भीड़ लगातार बढ़ रही है। यात्रियों को चढ़ने-उतरने में दिक्कतें हो रही हैं और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। एफओबी की सीढियां संकीर्ण रहने के कारण यात्रियों को हम...