गया जंक्शन: सुरक्षा को आरपीएफ-जीआरपी की बनी संयुक्त रणनीति
गया, मई 12 -- गया जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश द्वार और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संयुक्त सिक्योरिटी ऑडिट के माध्यम से संवेदनशील स्थलों की पहचान करते हुए वहां अतिरिक्त निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया। बैठक में यात्रियों की बढ़ती संख्या और त्योहारों के दौरान सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए संयुक्त रूप से नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सीसीटीवी मॉनिटरिंग, प्लेटफॉर्म गश्ती और प्रवेश-निकास बिंदुओं पर निगरानी को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.