गया, दिसम्बर 13 -- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस सप्ताह के अवसर पर शनिवार को गया जंक्शन पर रेल विधुत विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही ऊर्जा संरक्षण के महत्व के बारे में लोगो के बीच जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। ऊर्जा संरक्षण सप्ताह पर रेल बिजली विभाग की ओर से गोष्ठी और नुक्कड़सभा भी आयोजित की गई। साथ ही रेलवे स्टेशन के कार्यालयों में ऊर्जा संरक्षण तकनीकों पर बैनर व पोस्टर लगाकर ऊर्जा बचाव का संदेश दिया गया। रेलवे द्वारा 8 से 14 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जाता है। रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने और ऊर्जा दक्षता में अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की है। एलईडी बल्ब और ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.