गया, जून 18 -- गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या वन-ए और बी-वन के साथ ही एक नंबर का पुनर्निर्माण और यात्री सुविधाओं के विस्तार का कार्य महीनों से ठप पड़ा है। रेलवे द्वारा शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य प्लेटफार्मों की ऊंचाई बढ़ाने, यात्री सुविधाओं का विस्तार करने व स्टेशन पर बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना था। लेकिन, कार्य की धीमी गति के कारण यह योजना अधर में लटकी हुई है। निर्माण स्थल पर सामग्री तो रखी गई है। लेकिन, लंबे समय से कार्य में कोई विशेष प्रगति नहीं हो रही है। प्लेटफॉर्म एक पर शेड के अभाव से बढ़ी परेशानी

यात्री समस्याएँ प्लेटफॉर्म संख्या एक के बड़े हिस्से में यात्री शेड नहीं होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में लोग तेज धूप के बीच खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबू...