गया, फरवरी 28 -- गया जंक्शन के बाहरी परिसर में स्थित लगभग 15 वर्ष पुराना डीलक्स स्नानागार सह शौचालय को गुरुवार से तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई स्टेशन के विश्व स्तरीय पुनर्निर्माण योजना के तहत की जा रही है, जिसके माध्यम से स्टेशन परिसर को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्षों पूर्व इस डीलक्स स्नानागार सह शौचालय का निर्माण कराया गया था। अब नई योजना के तहत इसे हटाकर वहां हरित पार्क और संपर्क सड़क का निर्माण किया जाएगा जिससे स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। विश्व स्तरीय स्टेशन परियोजना के अंतर्गत यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इंटरनेशनल स्नानागार सह शौचालय पहले ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.