गया, मार्च 16 -- गया जी शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार को बिहार सिविल कोर्ट में प्यून और कोर्ट अटेंडेंट के पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अपने-अपने गंतव्य के लिए लौटने लगे जिसके कारण गया जंक्शन पर देर शाम तक भारी भीड़ उमड़ी रही। खासकर पटना की ओर और किऊल की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों और परीक्षार्थियों की रेलमपेल स्थिति देखने को मिली। प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में भीड़ के कारण कुछ समय के लिए अफरातफरी जैसी स्थिति भी बन गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीडीयू रेल मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। सुरक्षा बढ़ाई गई, चलाई गई स्पेशल ट्रेनेंअप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए रेल प्रशासन और सुरक्षा बलों ने प्लेटफॉर्मों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्य...