गया जंक्शन: ट्रेन हादसे के बाद चला सतर्कता जागरूकता पोस्टर अभियान
गया, फरवरी 18 -- गया जंक्शन पर दो दिन पूर्व गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस में भीड़ के दौरान चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों के कटने की दर्दनाक घटना के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। इस हादसे ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। घटना के बाद मंगलवार की देर रात तक स्टेशन परिसर में और प्लेटफॉर्मो पर व्यापक स्तर पर सतर्कता व जागरूकता पोस्टर अभियान चलाया गया। गया जंक्शन संरक्षा सलाहकार ओमप्रकाश मानव के नेतृत्व में गया जंक्शन प्लेटफॉर्म, प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर और फुट ओवरब्रिज सहित विभिन्न स्थानों पर सतर्कता के लिए सुरक्षा व चेतावनी संबंधी पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने, पीली रेखा के पीछे खड़े रहने, भीड़भाड़ के समय धैर्य बनाए रखने तथा अनावश्यक रूप से पटरियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.