गया जंक्शन: कांवरियों की भारी भीड़ के बीच आरपीएफ ने बढ़ाई सुरक्षा चौकसी
गया, अगस्त 7 -- श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गया रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को विशेष सुरक्षा व जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, प्रवेश-निकास द्वार तथा प्रतीक्षालयों में लगातार गश्त कर भीड़ को सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से नियंत्रित किया। आरपीएफ ने श्रद्धालुओं से अनुशासित होकर यात्रा करने, अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने व रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही संदिग्धों से सावधान रहने व इसकी सूचना आरपीएफ, जीआरपी को देने की भी अपील की गई। यह भी पढ़ें- बोलबम के जयघोष से गूंजा दिलदारनगर स्टेशन लाउड हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.