गया-कोडरमा रेलखंड पर मिला अज्ञात युवती का शव, जांच जारी
कोडरमा, अगस्त 12 -- कोडरमा। गया-कोडरमा रेलखंड पर पहाड़पुर-बंशाीनाला स्टेशन के बीच रेललाइन पर मंगलवार सुबह अज्ञात युवती का शव मिला। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस के अनुसार, मृतका के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। युवती ने काले रंग की पैंट और पीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। प्रथम दृष्टया आशंका है कि युवती चलती ट्रेन से गिर गई होगी। पुलिस हत्या के बाद शव को ट्रैक किनारे फेंके जाने की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.