गया, अप्रैल 19 -- राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की स्मृति में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 16 एवं 17 मई को गया कॉलेज स्थित प्रेमचंद्र सभागार में किया जाएगा। मां निर्दोष सेवा केंद्र के सचिव ई हिमांशु शेखर ने बताया कि दिनकर के व्यक्तित्व और उनकी रचनाओं पर इस संगोष्ठी में जगजीवन महाविद्यालय गयाजी, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नेता, साहित्यकार, विद्वान एवं शोधार्थी भाग लेंगे और राष्ट्रकवि दिनकर के साहित्यिक अवदान पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश सिंह चंद्र ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को साहित्य के प्रति प्रेरित करने और उनकी रचनात्मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.