गया के लाल ने 64 सौ मीटर ऊंचे गोरिचेन ग्लेशियर पर लहराया परचम
गया, मई 16 -- बर्फ से ढकी ऊंची चोटियां, कड़ाके की ठंड और कठिन रास्तों के बीच गया जिले के एक एनसीसी कैडेट ने साहस और जुनून की ऐसी मिसाल पेश की है, जिस पर पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट अभिषेक कुमार ने अरुणाचल प्रदेश स्थित 6400 मीटर ऊंचे गोरिचेन ग्लेशियर को सफलता पूर्वक फतह कर अपने 6 बिहार बटालियन एनसीसी और जिले का नाम रोशन किया है। गया कॉलेज 3/6 कंपनी 6 बिहार बटालियन एनसीसी का कैडेट अभिषेक वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में आयोजित एडवांस माउंटेनियरिंग कैंप में भाग ले रहा है। यह अवसर 6 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से दिया गया। इससे पहले वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स, अरुणाचल प्रदेश से बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया था। कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.