धनबाद, अप्रैल 26 -- बिहार के गया जिले का गिरोह धनबाद में लोगों का एटीएम कार्ड बदल कर उनके खातों को खाली कर रहा था। गिरोह के एक सदस्य को सरायढेला थाना की पुलिस ने शुक्रवार को बिग बाजार के पास स्थित एक एटीएम के बाहर से पकड़ा। उसने अपने तीन साथियों के नामों का खुलासा किया है। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है। एएसआई लक्ष्मी नारायण महतो की शिकायत पर सरायढेला थाना में चारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि वह शाम में पेट्रोलिंग में थे। एसबीआई की एटीएम के पास उन्होंने एक संदिग्ध हेल्पलाइन नंबर सटा हुआ देखा। इसके बाद वे लोग एटीएम की निगरानी करने लगे। इसी बीच वहां चार लड़के पहुंचे। उनकी संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस टीम जैसे ही उनके तरफ बढ़ी, सभी भागने लगे। पुलिस ने चारों में से एक लड़के को पकड़ लिया। उसने अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.