गया-कामाख्या एक्सप्रेस का सुलतानगंज स्टेशन पर दो मिनट का विशेष ठहराव
गया, जुलाई 29 -- श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 15619/15620 गया-कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस का सुलतानगंज स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था अगस्त माह में निर्धारित तिथियों पर लागू रहेगी। रेलवे के अनुसार 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस तीन अगस्त से 24 अगस्त तक निर्धारित दिनों में रात 12:11 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी और 12:13 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस चार अगस्त से 25 अगस्त तक निर्धारित दिनों में शाम 5:45 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी और 5:47 बजे आगे के लिए रवाना होगी। रेल प्रशासन ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान सुलतानगंज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेकर देवघर के लिए रवाना होते हैं। यह भी पढ़ें- बिहार-झारखंड के बीच आस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.