गया एयरपोर्ट पर सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी आने से हड़कंप
निज प्रतिनिधि, मई 27 -- गया एयरपोर्ट पर मंगलवार की सुबह सेना के एक हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई। तकनीकी खराबी का संकेत मिलने के बाद पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह सैन्यकर्मी सुरक्षित हैं।एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार सेना का हेलीकॉप्टर रांची से बिहटा एयरबेस आ रहा था। उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या आने पर सुबह करीब 8:20 बजे गया एयरपोर्ट पर इसे आपात स्थिति में उतारा गया। हेलीकॉप्टर में दो पायलट, एक इंजीनियर, गनमैन सहित छह लोग सवार थे। दूसरे हेलीकॉप्टर से सेना के इंजीनियरों की विशेष टीम गया पहुंची। तीन घंटे तक मरम्मत के बाद हेलीकॉप्टर को फिर से उड़ान के लिए तैयार किया गया। दोनों हेलीकॉप्टर दिन में 11:40 बजे बिहटा के बजाय वापस रांची के लिए रवाना हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.