गया, मार्च 31 -- नालंदा दौरे पर जाने के दौरान मंगलवार को गया जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति के गया एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। राष्ट्रपति नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए गया पहुंचे थे जहां से वे आगे नालन्दा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुईं। इस अवसर पर उनके स्वागत के लिए कई गणमान्य नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही बिहार सरकार में उद्योग सह सड़क निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे और राष्ट्रपति का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस...