गया, मार्च 10 -- गया एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक तरफ निराशाजनक खबर है तो दूसरी तरफ राहत की भी बात है। दिल्ली-गया-दिल्ली चल रही एयर इंडिया की फ्लाइट 28 मार्च के बाद बंद हो जाएगी। कंपनी ने इस रूट के लिए टिकट बुकिंग भी रोक दी है। ऐसे में अब गया से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को फिलहाल पूरी तरह इंडिगो की उड़ान पर निर्भर रहना पड़ेगा। एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि एयर इंडिया ने न तो आगामी समर सीजन के लिए कोई नया शेड्यूल जारी किया है और न ही बोधगया के पर्यटन सीजन (अक्टूबर से मार्च) के लिए भविष्य की कोई स्पष्ट योजना एयरपोर्ट प्रबंधन को दी है। ऐसी स्थिति में दिल्ली-गया-दिल्ली रूट पर यात्रियों की सुविधा को लेकर कुछ अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि इंडिगो एयरलाइंस 29 मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.