गया एयरपोर्ट परिसर में हाईटेक फायर स्टेशन का हुआ उद्घाटन
गया, मई 9 -- गया एयरपोर्ट परिसर में नवनिर्मित हाईटेक फायर स्टेशन (अत्याधुनिक अग्निशमन केंद्र) का उद्घाटन विमानपत्तन कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ शनिवार को किया। एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग (एआरएफएफ) फायर स्टेशन को कैटेगरी-8 मानकों के अनुरूप पूर्ण रूप से संचालित कर दिया गया है। इससे बड़े विमानों के सुरक्षित संचालन व आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता में बढ़ोतरी हुई है। इस फायर स्टेशन में अत्याधुनिक एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग वाहन, हाई-प्रेशर अग्निशमन प्रणाली तथा उन्नत रोसेनबॉयर फायर टेंडरों की तैनाती की गयी है। ये उपकरण विमान दुर्घटना, आग लगने या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में कुछ ही मिनटों के भीतर प्रभावी कार्रवाई करने में सक्षम है。
फायर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था एयरपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.