गया एयरपोर्ट परिसर की झाड़ियों में लगी आग से मची अफरातफरी
गया, अप्रैल 20 -- गया एयरपोर्ट परिसर के अंदर सुखी झाड़ियों में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गयी। इससे वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। एयरपोर्ट के दक्षिणी छोर पर वॉच टावर संख्या दो व तीन के बीच परिधि दीवार के बाहर ग्रामीणों द्वारा लगाई आग तेजी से फैल गयी। तेज हवा के कारण आग की लपटें और चिंगारियां एयरपोर्ट की परिधि के अंदर तक पहुंच गयी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वॉच टावर पर तैनात संतरी ने तत्परता दिखाते हुए कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। इसके बाद कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल सीआईएसएफ की क्यूआरटी को मौके पर भेजा गया। साथ ही एयरपोर्ट फायर सर्विस को भी अलर्ट किया गया। एयरपोर्ट की दो सहित सात दमकल की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह आग पर काबू पाया। एयरपोर्ट निदेशक अवधेश कुमार और डिप्टी कमांडे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.