गया, नवम्बर 13 -- गया एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आठ साल बाद गया और कंबोडिया के बीच सीधी शिड्यूल फ्लाइट सेवा फिर से शुरू हो गई है। गुरुवार को कंबोडिया से पहली शिड्यूल फ्लाइट गया एयरपोर्ट पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटक बोधगया घूमने आए। अब हर सप्ताह के गुरुवार को यह फ्लाइट कंबोडिया से गया आएगी और वापसी में यात्रियों को लेकर वहां जाएगी। यह सेवा पर्यटन सीजन के मार्च तक जारी रहेगी। पर्यटन सीजन में मिला नया तोहफा गया जी में नवंबर से मार्च तक पर्यटन सीजन का समय माना जाता है। इसी अवधि में बोधगया में बौद्ध धर्मावलंबी देशों से पर्यटकों का आगमन होता है। इस बार कंबोडिया से शिड्यूल फ्लाइट सेवा की शुरुआत से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की आमद और बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल गया एयरपोर्ट से थाईलैंड, म्यांमार, श्रीलंका और भूटान के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.