गया, मार्च 29 -- गया इंजीनियरिंग कॉलेज में रविवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने-अपने विचारों के माध्यम से सतत तकनीक नवाचार के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में सीएसई विभाग कि सेमेस्टर दो की छात्रा शांभवी वत्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। मौके पर डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में आत्मविश्वास अभिव्यक्ति क्षमता एवं नवाचार की सोच विकसित होती है। इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेंद्र सरकार ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दिया। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर प्रलयंकर कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.