गया अभियंत्रण महाविद्यालय के नए प्राचार्य संभाला पदभार
गया, जुलाई 6 -- खिजरसराय स्थित गया अभियंत्रण महाविद्यालय के नए प्राचार्य के रूप में डॉ. द्वारका दास नीमा ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पहले महाविद्यालय का प्रभार डॉ. राजन सरकार के पास था, जो प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्य कर रहे थे। डॉ. नीमा इससे पूर्व राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जहानाबाद में प्राचार्य के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना होगा। उन्होंने महाविद्यालय के समग्र विकास के लिए टीम वर्क पर जोर देते हुए शिक्षकों, कर्मियों और छात्रों से सहयोग की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सामूहिक और ईमानदार प्रयासों से महाविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.