धनबाद, मई 4 -- रेलवे ने धनबाद से पटना जाने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस के रूट में परिवर्तन किया है। ऐसा गयाजी रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित मरम्मत कार्य को देखते हुए किया गया है। यह ट्रेन चार मई से 16 मई तक गयाजी और जहानाबाद होकर नहीं चलेगी। ट्रेन को बंधुआ, इस्लामपुर होकर चलाने का निर्णय लिया गया है। गोमो होकर चलने वाली हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस भी दोनों ओर से गया-जहानाबाद की जगह बंधुआ-राजगीर-बख्तियारपुर होकर चलेगी। यह भी पढ़ें- झारखंड कांग्रेस की नई कमेटी घोषित, पहली बार एसआईआर समिति और संयुक्त सचिव 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस धनबाद-गया-पटना की बजाय बंधुआ, पैमार, तिलैया, इस्लामपुर, दनियावां, जटडुमरी होते हुए पटना जाएगी। वापसी में 13330 पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस जटडुमरी, दनियावां, इस्लामपुर, तिलैया, पैमार, बंधुआ होकर चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.