नवादा, फरवरी 16 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गयाजी व नवादा के 15 नामजद अवैध खननकर्ताओं पर बालू के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मामला गयाजी व नवादा जिले की सीमा पर तुंगी गांव के समीप स्थित धाधर नदी की बतायी जाती है। इस मामले में खान निरीक्षक द्वारा हिसुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन के निदेशानुसार खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा व हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई की गयी। शनिवार को दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में हिसुआ थाना क्षेत्र के लटावर गांव के 10, तुंगी, तुंगी बेलदारी व तुंगी चक के 03 तथा गयाजी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के वजीरगंज व कारीसोवा 02 अवैध खननकर्ताओं को ना...