एक संवाददाता, मई 2 -- बिहार के गयाजी में ट्रेन से जा रही एक युवती को सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किए जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घटना गया-पटना रेलखंड पर बेला और नेयामतपुर स्टेशन के बीच शुक्रवार रात को हुई। पीड़िता जहानाबाद जिले की रहने वाली है। वह ट्रेन में सवार होकर अपने ननिहाल नेयामतपुर आ रही थी। रास्ते में चेन पुलिंग होने के बाद वह गफलत में ट्रेन से उतरी, तो 6 से अधिक लोगों ने उसे दबोच लिया। फिर उसके साथ हैवानियत की गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में में बयान दर्ज कराया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवती जहानाबाद स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी। बेलागंज स्टेशन सुनसान होने के कारण वह वहां नहीं उतरी और गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.