गयाजी में 13 साल की छात्रा से गैंगरेप, परीक्षा देकर लौटते समय 4 नाबालिग लड़कों ने की दरिंदगी
एक संवाददाता, मार्च 13 -- बिहार के गयाजी जिले में 13 साल की एक स्कूली छात्रा से गैंगरेप की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। फतेहरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में परीक्षा देकर स्कूल से लौटते समय कुछ नाबालिग लड़कों ने उसे अगवा कर लिया। फिर सुनसान जगह पर ले जाकर किशोरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की को बेहोश भी किया गया। इस मामले में फतेरपुर थाने में चार नाबालिग किशोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता का मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।पहले बेहोश किया, फिर गैंगरेप पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी सरकारी स्कूल से परीक्षा देकर अपनी एक सहेली के साथ घर लौट रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.