गयाजी में होने वाली वार्षिक आम सभा में औरंगाबाद से जुटेंगे लोग
औरंगाबाद, मई 16 -- संज्ञा समिति, गयाधाम की वार्षिक आम सभा 24 मई को प्रस्तावित है। इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार की देर शाम संज्ञा समिति गयाधाम के केन्द्रीय पदाधिकारियों द्वारा औरंगाबाद जिला शाखा के पदाधिकारियों के साथ औरंगाबाद के अहरी हनुमान नगर स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने की वहीं संचालन उपाध्यक्ष उज्जवल रंजन ने किया। स्वस्तिवाचन व मंत्रोच्चार से भगवान सूर्य का पूजन किया गया।
बैठक का उद्देश्य अध्यक्ष अशोक पांडेय ने स्वागत भाषण के साथ संज्ञा समिति, औरंगाबाद के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। अतिथियों को माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र पाठक ने कहा कि संज्ञा समिति गयाधाम की 24 मई को वार्षिक आमसभा होनी है जिसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.