मनोरंजन कुमार, अप्रैल 25 -- Bihar Crime News: बिहार के गयाजी जिले में अपराधियों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। डुमरिया थाना क्षेत्र के कोलहूबार पंचायत अंतर्गत मटका गांव में एक वृद्ध महिला की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह जब गांव वालों ने रामसागर आहर के पास क्षत-विक्षत शव देखा, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्राथमिक तौर पर इस हत्या के पीछे 'ओझा-गुनी' और अंधविश्वास का मामला सामने आ रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल व्याप्त है।रामसागर आहर के पास फेंका मिला शव जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब आठ बजे जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर रामसागर आहर के पास पड़े एक शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि शव गांव की ही एक वृद्ध महिला का है। अपराधियों ने इतनी बेरहमी दिखाई क...