गयाजी में नवादा के अधेड़ की गोली मारकर हत्या
नवादा, मई 9 -- नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के सातन बिगहा गांव निवासी 50 वर्षीय महताब खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह स्व. बहादुर खान के पुत्र थे। गयाजी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र की कारी पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर की सीमा पर शुक्रवार की सुबह शव बरामद किया गया। शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं। मृतक की भतीजी इसरत खातून ने बताया कि उनके चाचा गुरुवार की शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक लौटकर नहीं आए। उनके मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई। मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उनका अता-पता नहीं चला। यह भी पढ़ें- नवादा के किसान की वजीरगंज में गोली मारकर हत्या शुक्रवार की सुबह गया जी जिले के वजीरगंज प्रखंड के कारी पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर के समीप शव होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि शरीर पर गोली लगने के दा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.