हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 20 -- बिहार के गयाजी में औद्योगिक इकाइयों को जलापूर्ति के लिए नया डैम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। सम्राट कैबिनेट ने कुल 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। गयाजी एयरपोर्ट से बैंकॉक (थाईलैंड) के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने के लिए इंडिगो एयरलाइन्स का चयन किया गया है। इसके अलावा नेपाल बॉर्डर और अंतरराज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए आईजी बॉर्डर का एक नया पद भी सृजित कर दिया गया है। सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि गयाजी के इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को जलापूर्ति के लिए 324 एकड़ में जलाशय का निर्माण किया जाएगा। 8.5 एमसीएम क्षमता का यह डैम गयाजी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए बनाया जाएगा। यह परियोजना भारत सरकार द्वार...