मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- पारू। गयाजी के विष्णुपद थाना क्षेत्र की चंपत गली में रविवार को छत से गिरकर पारू प्रखंड की रघुनाथपुर पंचायत के दुखन सरैया निवासी बिंदेश्वरी ठाकुर (65) की मौत हो गई। 11 दिन पहले सरैया प्रखंड की रूपौली पंचायत के पहाड़पुर निवासी स्व. रामचंद्र भगत की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी का निधन हो गया था। शनिवार को दशकर्म के बाद रामचंद्र भगत के पुत्र वीरेंद्र भगत पिंडदान करने बिंदेश्वरी ठाकुर के साथ गयाजी गए थे। दोनों चंपत गली स्थित एक मकान में रुके थे। इसी दौरान बिंदेश्वरी ठाकुर छत से नीचे गिर गए। विष्णुपद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया। इधर, रविवार की रात बिंदेश्वरी ठाकुर का शव गांव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.