कार्यालय संवाददाता, फरवरी 9 -- बिहार के गयाजी में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को नगर प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी की शिकायत पर की गई। प्रखंड प्रमुख ने ही घूसखोर बीडीओ को पकड़वाया। बीडीओ राकेश कुमार नगर प्रखंड प्रमुख कार्यालय कक्ष में रिश्वत की रकम ले रहे थे, इसी दौरान पहले से घात लगाए टीम ने उन्हें रिश्वत के पैसों के साथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम बीडीओ को अपने साथ लेकर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी ने निगरानी विभाग को दी गई शिकायत में बताया था कि 15वीं वित्त आयोग की योजना के तहत एक स्कूल की चारदीवारी नि...