भागलपुर, जनवरी 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में ठंड की मार लगातार जारी है। बीते तीन दिन से सबौर में रात के समय जबरदस्त ठंड पड़ रही है। बुधवार की रात बिहार के गयाजी (न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस) के बाद दूसरी सबसे ठंडी रात रही। सुबह में मध्यम कोहरा शहर को घेरे रहा। इस दौरान विजिबिलिटी घटकर 55 मीटर पर आ गई थी। वहीं सुबह से लेकर दोपहर बाद एक बजे तक पूरा शहर कोल्ड कर्फ्यू की जद में रहा। सूरज बादलों में दुबका रहा तो सर्द हवाएं सुइयां चुभो रही थीं। दोपहर बाद करीब एक बजे से सूरज चमका और धूप का रंग चटक हुआ, लेकिन सर्द हवाओं के सामने सूरज की तपिश ने भी सरेंडर कर दिया। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो कम से कम 14 जनवरी तक ऐसे ही ठंड की बेरहम मार पड़ती रहेगी। हालांकि मध्यम कोहरे के बीच दिन में धूप निकल सकती है, लेकिन दिन एवं रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.