एक संवाददाता, अगस्त 29 -- बिहार के गयाजी जिले में झारखंड सीमा पर स्थित प्रसिद्ध गुरपदगिरी पर्वत (गुरुपा हिल्स) पर शनिवार को आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पहाड़ की चोटी और उसके नीचे मौजूद संकीर्ण पहाड़ी गुफा के पास शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे ठनका गिरा। वज्रपात से पर्वत पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बाद में घायलों को पहाड़ से उतारकर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। गयाजी जिले के फतेहपुर प्रखंड में गुरपा स्थित गुरुपदगिरि पर्वत हिंदू और बौद्ध धर्म का समागम स्थल है। शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पर्वत पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ पर्वत की चोटी और उससे नीचे स्थित अंधेरिया धंधेरिया सं...