लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- उत्तर निघासन वन रेंज के फुटहा फार्म में बुधवार रात घर में घुसकर हमला करने वाले तेंदुए का शिकार बनी सात वर्षीया सिमरन का शुक्रवार तीसरे दिन गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अपनी इकलौती संतान के जुदा होने से सिमरन के माता-पिता तो मानो बेसुध से थे। उनकी आंखों से झर-झर करके आंसू बरस रहे थे। आसपास रहने वाले सबकी प्यारी इस नन्हीं बच्ची के बिछड़ने से सभी की आंखें नम थीं। पुलिस और वन विभाग के लोग भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा रहा। उधर मृतका के चचेरे भाई के मुताबिक मुआवजे की रकम अभी तक खाते में नहीं आई थी। बुधवार शाम करीब सात बजे सिंधौना के फुटहा फार्म निवासी जोगा सिंह की सात साल की बेटी सिमरन घर में खाना खा रही थी। तभी अचानक घर में घुसा तेंदुआ घरवालों की आंखों के सामने सिमरन को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.