मेरठ, मार्च 23 -- मेहरमती गणेशपुर गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। रविवार को भूरा और सहीमुद्दीन के शव रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों में गम के साथ-साथ गुस्सा भी देखने को मिला। दोनों के शवों को कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। एक ही घर से एक साथ दो जनाजे उठे तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। मेहरमती गणेशपुर गांव में एक हजार रुपये के विवाद में शनिवार शाम दो भाइयों भूरा और सहीमुद्दीन की तलवार, चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। आनन फानन में पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार सुबह करीब सात बजे दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे तो उन्हें देख परिजनों में कोहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.