गम और गुस्से के बीच किया ननका का अंतिम संस्कार
कौशाम्बी, अगस्त 14 -- करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी निवासी ज्ञान सरोज मजदूरी करते हैं। बुधवार को उनके 16 वर्षीय पुत्र ननका का गांव के बाहर स्थित बाग में फंदे से लटका शव मिला था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। आरोप लगाया कि यादव बिरादरी के एक परिवार ने ननका की हत्या कर शव फंदे से लटकाया है। देर रात तक मान-मनौव्वल के बाद भी वह अंतिम संस्कार के लिए राजी नहीं हुए। शुक्रवार को डीएसपी मंझनपुर सौरभ सामंत व डीएसपी चायल शिवांक सिंह एवं इंस्पेक्टर संजय सिंह के आश्वासन पर परिवार वालों ने अंतिम संस्कार किया। इंस्पेक्टर ने कहा कि आरोपों की जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.