प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले में हुई मौत के विरोध में प्रयागराज में माहौल गमजदा रहा। दरियाबाद, रानीमंडी, दायरा शाह अजमल, बख्शी बाजार तथा शाहगंज सहित अन्य मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रोजेदार गमजदा दिखे। सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने बताया कि धर्मगुरु की शहादत पर अधिकतर घरों में चूल्हे नहीं जले। शोक में काले परचम घरों में लगाए गए। महिलाओं ने उदासी माहौल में दुआ ए मगफिरत की और बाजार से फल मंगवाकर रोजेदारों ने अपना रोजा खोला। दरियाबाद स्थित दरगाह हजरत अब्बास के परिसर में महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्गों की भीड़ रही तो मजलिस ए अजा मोमनीन इलाहाबाद की ओर से धर्मगुरु की हत्या के विरोध में शोकसभा आयोजित हुई। धर्मगुरु को खिराजे अकीदत पेश करते हुए मौलाना सैय्...