आदित्यपुर, अप्रैल 5 -- गम्हरिया। गम्हरिया लैम्पस में बीसीईओ सुनील कुमार चौधरी को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता लैम्पस अध्यक्ष विरंग जामुदा ने की। इस अवसर पर सदस्यों ने उनके 40 वर्षों के कार्यों की सराहना की। सेवानिवृत्ति पर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर उन्हें फूल माला पहना कर एवं उपहार भेंटकर उनके सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम में कार्यकारी सदस्य रामचंद्र पासवान, ममता कुमारी, पूर्व बीसीईओ वृजेंद्र कुमार, वानेश्वर हेंब्रम, कालिपद महतो, गौरीशंकर, भरत, राजू गिरि, मनोज कुमार, उर्मिला देवी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.