जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- आदित्यपुर के आरपीएफ जवानों ने शनिवार को सिग्नल पर खड़ी मालगाड़ियों से कोयला चोरी का भंडाफोड़ किया। आदित्यपुर और गम्हरिया के बीच मीरुडीह की बिहारी बस्ती में छापेमारी कर एक कोयला लदी स्कूटी और बाइक जब्त की गई है। आरपीएफ की छापेमारी के दौरान बस्ती में अफरातफरी मच गई। हालांकि कोयला चोरी से जुड़ी एक महिला और पुरुष समेत उनके अन्य सहयोगी फरार हो गए। बताया जाता है कि आदित्यपुर के आरपीएफ इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि सिग्नल पर खड़ी मालगाड़ियों से महिला जमुना महतो और सुनील प्रजापति कोयला चोरी करते हैं। टीम ने बस्ती में छापेमारी कर दोनों के घर के सामने से दो टन से ज्यादा कोयला भी बरामद किया है। कोयला और दोनों वाहनों को पोस्ट में लाया गया है। आरपीएफ ने जमुना महतो और सुनील प्रजापति के अलावा अन्य अज्ञात के ...