सराईकेला, मार्च 21 -- सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला जिला के गम्हरिया में रफ्तार ने एक की जान ले ली। गांजिया पुलिया पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गयी। वहीं, बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। उसका टीएमएच में इलाज चल रहा है। मृतक का नाम धीरेंद्र नाथ महतो है। वह, गम्हरिया प्रखंड की नुवागढ़ पंचायत के पोगरोडीह गांव का रहनेवाला था।जानकारी के अनुसार धीरेंद्र नाथ महतो गम्हरिया स्थित एक कंपनी में काम करता था। गुरुवार को भी ड्यूटी गया था। सुबह के शिफ्ट 6 से शाम 6 बजे तक की ड्यूटी खत्म करने के बाद घर पोगरोडीह साइकिल से लौट रहे थे। शाम 7 बजे गांजिया पुलिया के बीचोंबीच पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों व उसके साथ काम करने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.