आदित्यपुर, जुलाई 15 -- गम्हरिया। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाकर करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों की एसआईआर में प्रतिनियुक्ति की गई है। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 1 लाख 43 हजार 559 मतदाताओं के लिए बनाए गए 136 मतदान केंद्रों पर गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का काम चल रहा है। अभियान में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सभी बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है। मंगलवार को अंचल कार्यालय में सीओ सह एईआरओ प्रवीण कुमार ने अधिकारियों और संबंधित कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। यह भी पढ़ें- गम्हरिया में एसआईआर अभियान तेज, गणना प्रपत्र संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश इसमें गणना...