आदित्यपुर, मार्च 10 -- गम्हरिया, संवाददाता। विद्युत सब स्टेशन आदित्यपुर पीएसएस-4 के 33 केवी एवं सभी 11 केवी माइक्रोशेड एक, जेएमटी, आशियाना, माइक्रोशेड दो, आरकेपी एवं टेलीफोन एक्सचेंज फ़ीडरों से मंगलवार 10 मार्च को शाम चार बजे से छह बजे तक तथा आदित्यपुर एसएस-4 विद्युत उपकेंद्र के 33केवी न्यूडी ऑटो व आरकेएफएल फीडर से दोपहर दो बजे से संध्या चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान मीटरिंग यूनिट इंस्टॉलेशन का कार्य होगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र के फेज छह व सात, बास्कोनगर, उज्जवल फूड, मेहता इंजीनियरिंग, सापड़ा, उत्तमडीह, आदित्यपुर-1, भाटिया बस्ती आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता सुभाष कुमार ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.